logo

मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने ली मतदान करने की शपथ, हाथो में पोस्टर थामकर निकाली जागरूकता रैली,

पाटन। एक मई दिन बुधवार को गांव गांव में आज मजदूर दिवस मनाया गया। इसके अलावा जनपद पंचायत के  द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी गांवों में चलाया गया।

जनपद पंचायत पाटन के निर्देश पर पाटन ब्लॉक के सभी गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मनरेगा के तहत चल रहे कार्य स्थल पर  जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक के 104 ग्राम पंचायत में अभी काम चल रहा है।  जिसमे 23697 मजदूरों को काम मिल रहा हैं । मनरेगा के कार्य स्थल पर आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। जिसमे सभी मजदूरों को मतदान का महत्व बताया गया। शत प्रतिशत मतदान करने का शपथ भी दिलाई गई।  इसके अलावा मजदूरों द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली भी निकाली गई। मजदूरों ने मतदान करने से सबंधित स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हाथ में रखे हुए थे। जिसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।।

सावनी में मजदूरों ने एक साथ किया भोजन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर  ग्राम पंचायत सावनी जनपद पंचायत पाटन में मजदूरों के लिए  भोजन व्यवस्था किया गया । मनरेगा का काम करने के उपरांत मतदाता जागरूकता की शपथ लिए साथ ही गरम-गरम भोजन की  व्यवस्था किया गया।  काम के बाद खाना खाने के बाद मजदूरों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। यहां पर  भर्री जलाशय गहरीकरण कार्य आमापेंड्री में चल रहा है।  इस अवसर पर     कुल मजदूर 125 मजदूर उपस्थित थे।

0
7 views